• Thu. Mar 28th, 2024

महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बहनों को सौंपी संभाग की जिम्मेदारी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी(mamta banerjee) को प्रदेश के सभी संगठनात्मक 56 जिलों से ‘जय श्री राम’(jai sri ram) लिखे हुए पोस्टकार्ड 15 जून तक भेजे जायेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों को संभाग प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।(todayindia)(mamta banarjee)(jai sri ram)

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी को जय श्री राम पर आपत्ति है। राम आस्था का विषय हैं और ममता बनर्जी ने जिस तरह जय श्री राम पर आपत्ति लगाई है वह आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश भर में अभियान चलाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे पोस्टकार्ड भेजेगा। प्रत्येक जिले से मोर्चा की बहनें 1 हजार पोस्टकार्ड ममता बनर्जी के पते पर पोस्ट करेंगी।(todayindia)(mamta banarjee)(jai sri ram)

उन्होंने बताया कि यह अभियान सुचारू रूप से प्रत्येक जिले में प्रभावी तरीके से संपन्न हो, इसके लिए महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बहनों को संभागवार जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि भोपाल संभाग श्रीमती रीता मिश्रा, शहडोल संभाग श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, रीवा संभाग श्रीमती विजया चौपड़ा, जबलपुर संभाग श्रीमती सुषमा जैन, इंदौर संभाग सुश्री श्रेष्ठा जोशी, उज्जैन संभाग श्रीमती सुषमा आर्य, सागर संभाग श्रीमती ज्योति दुबे, चंबल संभाग श्रीमती ममता भदौरिया, ग्वालियर संभाग श्रीमती व्यंजना मिश्रा तथा नर्मदापुरम संभाग में श्रीमती माया नारोलिया को जिम्मेदारी दी गयी है।(todayindia)(mamta banarjee)(jai sri ram)





aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.