• Tue. Apr 23rd, 2024

मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाददेश में करिश्माई कार्य किये है : राकेश सिंह

भाजपा प्रत्याशी ने केंट विधानसभा में जनता से लिया आशीर्वाद
जबलपुर। देश की जनता ने श्री नरेंद्र मोदी जी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस और उसके गठबंधन में शामिल अन्य राजनीतिक दल जनता के इस मूड को भाप चुके हैं। श्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में करिश्माई कार्य किये हंै। 5 वर्षों के अंदर सारी दुनिया के अर्थशास्त्री यह मानने लगे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। मोदी जी की सरकार ने ठोस रणनीति के तहत देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ हर क्षेत्र में काम किया है। पहले भारत गरीबों के देश के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब दुनिया की धारणा बदली है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने रविवार को केंट विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में जबलपुर का स्वरूप बदला है। जनता के लिए नई उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं। किंतु दुःख इस बात का है कि हमारे विरोधियों को यह रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस अपनी अकर्मण्यता को छिपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर नये-नये दोष मढ़ती है। श्री सिंह ने केंट विधानसभा के भटौली, बिलहरी, सदर, रांझी क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया और पुनः भाजपा को जिताने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान श्री सिंह के साथ विधायक अशोक रोहाणी, राजकुमार मेहता, राजेश मिश्रा, संजय ठाकुर, सीतारमण दुबे, दामोदर सोनी, तृष्णा चटर्जी, संतोषी ठाकुर, रंजीत पटेल, कमलेश अग्रवाल, सोनू बचवानी, माइकल प्रदीप कपूर, प्रभाशंकर कुशवाहा, राजेश भाटिया, अमित अग्रवाल, अजय पदम, सुंदर अग्रवाल, रिंकू विज, आशीष सरयाम, संजय कपूर, सोना चैधरी, हरीश पंजाबी, दशरथ पटेल, वेद महावर, राजेश श्रीवास, राहुल कपूर आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्री सिंह ने कहा जबलपुर के विकास के जो प्रयास मैंने प्रारंभ किये थे और परिणामस्वरूप जबलपुर में चारो ओर विकास दिख रहा है पर जिनको विकास नही दिखता वह ऐसे लोग है जिन्होंने न तो देश, प्रदेश और न ही क्षेत्र का विकास किया। जबलपुर में हुआ विकास उन्हें नहीं दिख रहा है। क्या यह राजनीति का नकारात्मक रूप नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और उभरेगा-निखरेगा, विश्व पटल पर सर्वाधिक सशक्त बनेगा इसलिए मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने और जबलपुर के विकास की गति को और तेज करने भाजपा का साथ दें।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.