• Sat. Apr 27th, 2024

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार जोरों पर। मतदान मंगलवार को।

लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोर शोर से जारी हैं। विभिन्‍न राजनीतिक दल मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहें है। 13 राज्‍यों और दो केन्‍द्र शासित प्रदेशों से लोकसभा के 116 क्षेत्रों में मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। गुजरात के सभी 26, केरल के 20, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक के 14-14, उत्‍तर प्रदेश के 10, छत्‍तीसगढ़ के सात, ओडिशा के छह, बिहार और पश्चिम बंगाल के पांच-पांच, असम के चार, गोवा के सभी दो, जम्‍मू-कश्‍मीर, दादरा-नगर हवेली, दमन दीव और त्रिपुरा की लोकसभा की एक-एक सीट के लिए मतदान कराया जाएगा।
================
Courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.