• Sat. Apr 20th, 2024

कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश की जनता के साथ कर रही छलावाः शिवराज सिंह चौहान (todayindia)

(todayindia)सीधी। विन्ध्य ने इतिहास रचा है, यहां की जनता ने भाजपा को खुलकर आशीर्वाद दिया है, इसलिए जब तक सांस चलेगी मैं सीधी की जनता की सेवा करता रहूँगा। मध्यप्रदेश की सरकार कमजोर है लेकिन विपक्ष कमजोर नहीं है, वोटो के प्रतिशत में आज भी भाजपा सबसे आगे है। प्रदेश में कांग्रेस को भी पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त हुआ है। प्रदेश की जनता ने अपना प्यार और जनसमर्थन भाजपा को दिया है। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं(todayindia)(todayindia) पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सीधी में संसदीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
सीधी में रविवार को ग्राम केंद्र एवं नगर केंद्र के बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद अजय प्रताप सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सिंगरौली जिलाध्यक्ष के डी सिंह, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, शरदेन्दु तिवारी, देवसर विधायक सुभाष वर्मा, ब्यौहारी विधायक शरद कोल, चितरंगी विधायक अमर सिंह, सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैस, जिला पंचायत अध्यक्ष द्वय अभ्युदय सिंह, अजय पाठक मंचासीन थे।(todayindia)
बैसाखी वाली प्रदेश सरकार का भरोसा नहीं है कब गिर जाय
श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार बैसाखी वाली सरकार है। इसका भरोसा नहीं है कब गिर जाय। कांग्रेसियों को स्वयं यह डर सता रहा है कि यदि लोकसभा में भाजपा जीत गई तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चली जायेगी। उन्होंने कहा कि चित्रकूट के दो लाडले बच्चे श्रेयांश और प्रियांश का अपहरण हो गया लेकिन कांग्रेस सरकार 12 दिन सोती रही। कांग्रेस सरकार में अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ा है।
मध्यप्रदेश में मिस्टर बंटाधार सरकार फिर आ गई(todayindia)
श्री चौहान ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने थे तो जिन क्षेत्रों में डाकूओं का आतंक था, उसे समाप्त कर दिया गया था। मैंनेे प्रण लिया था, कि प्रदेश में डाकू रहेंगे या फिर शिवराज। परिणाम यह रहा है की प्रदेश से डाकूओं और अपराधियांे को सफाया हो गया था। हमनें जनता को भय मुक्त माहौल दिया, लेकिन जबसे कांग्रेस सरकार बनी है। प्रदेश में अपराध पांव पसार चुके हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों को तबादलों से फुरसत नहीं है। मध्यप्रदेश में फिर से मिस्टर बंटाधार सरकार आ गई है, विकास के काम बाधित हो रहे हैं, जनता परेशान हो रही है। लोकसभा में जीतना है और नरेन्द्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, यह देश के विकास के लिए जरूरी है। मोदी जी ने देश का सर्वागींण विकास किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी। (todayindia)(todayindia)

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.