• Sat. Mar 7th, 2026

24 JAN 2019
मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविन्‍द जगन्‍नाथ ने आज प्रयागराज कुंभ के संगम में पवित्र स्‍नान किया और भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। कुंभ में नवनिर्मित एकीकृत नियंत्रण केन्‍द्र को देखने के बाद वे दिल्‍ली लौट गये।(todayindia) प्रधानमंत्री श्री प्रविन्‍द जगन्‍नाथ वाराणसी में आयोजित 15वें प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होकर कुंभ आये थे।(todayindia)(todayindia)


15वें प्रवासी भारतीय दिवस के अतिथि प्रयागराज कुंभ पहुंचने लगे हैं। कुंभ में बने टेंटसिटी में अतिथियों का गर्मजोशी से स्‍वागत किया जा रहा हैं। प्रवासी भारतीयों के लिए सेक्‍टर-20, टेंटसिटी में चार स्‍थानों – इन्‍द्रप्रस्‍थम, वेदिका, कुंभम् और अगामन में ठहरने की व्‍यवस्‍था की गई है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये है। भारतीय कला व हस्‍तकलाओं को देखने के लिए वे संस्‍कृति ग्राम और कला ग्राम भी जाएंगे। प्रवासी अतिथि संगम, अक्षयवट, समुद्रकूप, सरस्‍वती कूप और हनुमान मंदिर का भी दर्शन करेंगे। प्रवासी भारतीयों ने ठहरने व सुरक्षा के प्रबंधों की सराहना की है तथा प्रवासी भारतीय दिवस को कुंभ व गणतंत्र दिवस समारोह के साथ जोड़ने के लिए सरकार के निर्णय का स्‍वागत किया है।(todayindia)


aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *