• Sun. May 5th, 2024

रक्षा मंत्री(Defence Minister) ने अंडमान एवं निकोबार कमान की संचालन तैयारी की समीक्षा की(todayindia)

रक्षामंत्री(Defence Minister) श्रीमती निर्मला सीतारमन(Nirmala Sitaraman) ने 13 और 14 जनवरी, 2019 को अंडमान एवं निकोबार कमान (एएनसी) का दौरा किया। 13 जनवरी 2019 को पोर्ट ब्लेयर के आईएनएस उत्क्रोश पहुंचने पर श्रीमती निर्मला सीतारमन(Nirmala Sitaraman) का अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने स्वागत किया। अंडमान एवं निकोबार कमान मुख्यालय में रक्षा मंत्री(Defence Minister) को कमान की जरूरतों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। 14 जनवरी 2019 को रक्षामंत्री (Defence Minister)कैंपबेल खाड़ी पहुंचीं और कमान की संचालन तैयारी की समीक्षा की।(todayindia)(todayindia)

रक्षा मंत्री(Defence Minister) ने एक उभयचरी प्रदर्शनी में कमान की सभी चारों इकाईयों के संयुक्त काम का निरीक्षण किया। कैंपबेल खाड़ी के पास किये गये अभ्यास में 10 जहाज 6 विमान और कमान के 700 जवान शामिल थे। भारतीय नौसेना की मरीन कमांडो इकाई और भारतीय सेना के विशेष प्लाटून (घातक) ने अपनी संचालन क्षमता का प्रदर्शन किया। कैंपबेल खाड़ी से लौटने के दौरान रक्षामंत्री भारत के सबसे दक्षिणी भाग इन्दिरा प्वाइंट भी गईं।

पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर श्रीमती सीतारमन ने सैन्य केन्द्र बिर्चगंज में जवानों के जंगल में विषम परिस्थितियों में रहने के कौशल का प्रदर्शन देखा। बाद में श्रीमती सीतारमन(Nirmala Sitaraman) ने अंडमान एवं निकोबार कमान के जवानों के लिए आवास इकाई के दूसरे चरण का उदघाटन किया।

अक्तूबर 2017 में अपनी यात्रा के दौरान रक्षामंत्री(Defence Minister) ने जवानों के साथ दीपावली मनाई थी और इस बार उन्होंने पोर्ट ब्लेयर में जवानों के साथ लोहड़ी, मकर सक्रांति और पोंगल त्योहार मनाया।(todayindia)

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *