• Fri. Mar 29th, 2024

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का छठा महिला जैविक उत्सव(Jaivik Utsav) सम्पन्न(todayindia)

महिला किसान और उद्यमियों को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा महिला जैविक उत्सव(Mahila Jaivik Utsav) का आयोजन हुआः मेनका(Maneka Gandhi) संजय गांधी(todayindia)
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पूरे देश में महिला जैविक उत्सवों के आयोजन के जरिये महिला किसानों और उद्यमियों को और अधिक खरीदारों से जोड़ने की कोशिशों को बढ़ावा देने में लगा है। यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी (Maneka Gandhi)ने चंडीगढ़ में आयोजित छठे महिला जैविक उत्सव के समापन के मौके पर विभिन्न स्टालों और फूड कोर्ट के दौरे के बाद कही।(todayindia)(todayindia)


श्रीमती मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने कहा कि इस उत्सव के जरिये मंत्रालय महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न पहलों और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने बताया कि महिला जैविक उत्सव(Mahila Jaivik Utsav) का आयोजन 2015 से हर साल नई दिल्ली में होता रहा है और इस बार महिला किसानों और उद्यमियों के विभिन्न उत्पादों को सामने लाने के लिए चंडीगढ़ में इसका आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इससे जहां महिलाओं को वित्तीय समावेशन के जरिये सशक्त किया जाएगा वहीं भारत में जैविक खेती को बढ़ावा भी मिलेगा।(todayindia)
श्रीमती मेनका गांधी(Maneka Gandhi) के साथ चंडीगढ़ की सांसद श्रीमती किरण खेर ने उत्सव में शामिल महिला किसानों और उद्यमियों के साथ बातचीत की और उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। तीन दिनों के इस उत्सव में देश के विभिन्न भागों से आई 200 से अधिक महिला किसानों और उद्यमियों ने फूड कोर्ट में 15 फूड स्टालों के अलावा विभिन्न कृषि और जैविक उत्पादों के लिए 72 स्टाल लगाए।

मीडिया को संबोधित करते हुए श्रीमती मेनका गांधी(Maneka Gandhi) ने बेहतर, स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली के लिए देश भर में जैविक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।(todayindia)



aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.