• Thu. Apr 25th, 2024

वयोवृद्ध 27 साल की मादा तेंदुआ नैना की मृत्यु

Byaum

Jan 10, 2019

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 10, 2019
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में आज वयोवृद्ध तेंदुआ नैना की मृत्यु हो गई। नैना संभवत: देश की सबसे उम्रदराज तेंदुआ थी। आमतौर पर तेंदुआ की औसत आयु 18 से 20 वर्ष होती है। नैना को फरवरी 2005 में नीमच वन मंडल से 13 वर्ष की आयु में वन विहार लाया गया था। वन विहार प्रबंधन की विशेष देखभाल के कारण नैना ने अपनी औसत उम्र से अधिक जीवन प्राप्त किया।

संचालक श्रीमती समीता राजौरा ने बताया कि वृद्धावस्था के कारण तेंदुआ नैना का शरीर काफी कमजोर हो गया था। वन्‍य प्राणी चिकित्सक की देख रेख में इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा था। नैना को किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। कमजोरी के चलते उसे विटामिन और मिनरल्स दिये जा रहे थे। उसने दो दिन से खाना-पीना छोड़ दिया था।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.