• Sat. Mar 7th, 2026

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। राजस्थान सरकार किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करेगी। राज्य सरकार पर 18 हजार करोड़ रुपए का भार पड़ेगा।चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हाल ही में कांग्रेस ने इन तीन राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेने के कुछ देर बाद ही सबसे पहले कर्ज माफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं उसी दिन कुछ समय बाद छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राज्य में किसानों की कर्ज माफी का एलान कर दिया था। तब से ही माना जा रहा था कि राजस्थान में भी कर्ज माफ किया जाएगा।
========================
Courtesy


aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *