• Sat. Apr 20th, 2024

दमोह/नरसिंहपुर। कांग्रेस हार के डर से बौखला गई है। उनके नेता प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बंद कमरे में बैठक करके कह रहे हैं कि मुसलमानों वोट कांग्रेस को ही देना, नहीं तो हार जाएंगे। कांग्रेस हिन्दु-मुसलमानों को वोटों की राजनीति में बांट रही है। कांग्रेस अब घटिया राजनीति पर उतर आई है और टोटके कर रही है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे बुधवार को मंडला जिले की विधानसभा मंडला में पार्टी प्रत्याशी देवी सिंह सैयाम, बिछिया विस के प्रत्याशी शिवराज शाह व निवास विधानसभा के प्रत्याशी रामप्यारे कुलस्ते, दमोह जिले के जबेरा विधानसभा के तेंदूखेड़ा में पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र लोधी, नरसिंहपुर जिले की गाडरवाड़ा विधानसभा के सालीचैका में गौतम पटेल, विधानसभा नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में जालम सिंह पटेल के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता नौटंकी ज्यादा करते हैं। उनके नेता उटपटांग बयान दे रहे हैं। वे कभी मंदिर में जाते हैं तो कभी जनेउ धारण करते हैं। कभी पूजा करने जाते हैं, तो कभी साफट हिन्दुत्व की बातें करते हैं। कांग्रेस का मंदिर में जाना, घंटी बजाना सब ढोंग है। वे सिर्फ वोट की राजनीति कर रहे हैं। उनका एक ही मकसद है किसी भी तरह चुनाव जीतना, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस की इस मानसिकता से भलीभांति परिचित है।



कांग्रेस सिर्फ कहेगी, करेगी कुछ नहीं

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ कहेगी, करेगी कुछ नहीं। वादा करके निभाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। हमने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकसित राज्य बनाएंगे और बनाया भी। अब वादा कर रहे हैं प्रदेश को समृद्धशाली राज्य बनाएंगे तो अगले पांच साल में समृद्ध प्रदेश बना भी देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में मध्यप्रदेश का बजट कितना हुआ करता था, लेकिन हमने इस बजट को कहां तक पहुंचा दिया। कांग्रेस की सरकार तो फुकलेट सरकार हुआ करती थी और भाजपा की सरकार में विकास कार्यों के लिए कोई कमी नहीं है। सरकार ने विकास कार्यों के लिए अपना खजाना खोल रखा है।



भाजपा ने दिया हमेशा साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हर विषम परिस्थितियों में किसानों का साथ दिया है। जब भी प्रदेश के किसानों के उपर कोई प्राकृतिक आपदा आई तो मैं सबसे पहले खेतों में गया। किसानों को उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई करवाई। कांर्ग्रेस के जमाने में किसानों को अपने ही अधिकार के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो सिर्फ नाश करती है। विकास करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।


aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.