• Fri. Apr 26th, 2024

भोपाल में चप्पे-चप्पे पर भाजपा का विशेष संपर्क अभियान मुख्यमंत्री और प्रदेशअध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने किया घर-घर संपर्क

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी विशेष संपर्क अभियान के तहत आज पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना हुए और भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर घर-घर संपर्क किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में संपर्क करने निकले नेताओं के कारण आज भोपाल में उत्सव जैसा वातावरण निर्मित हो गया। संपर्क के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर जनता से चर्चा करते हुए भविष्य के समृद्ध मध्यप्रदेष के लिए सुझाव भी मांगे गए।


विशेष संपर्क अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बागसेवनिया क्षेत्र के साकेत नगर मंडल, पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद श्री राकेष सिंह वार्ड 82 के कोलार मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेष प्रभारी श्री विनय सहस्रबुद्धे पंचषील मंडल के भीम नगर, केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत अवधपुरी मंडल के बरखेड़ा पठानी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा अग्रसेन मंडल के शहीद नगर, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाष विजयवर्गीय अरेरा मंडल के साईबाबा नगर, वरिष्ठ



नेता श्री सत्यनारायण जटिया चैक मंडल के मंगलवारा, श्री विक्रम वर्मा शाहजानाबाद मंडल के शाॅपिंग काॅप्लेक्स, वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे स्टेषन मंडल के सुभाष काॅलोनी क्षेत्र, श्री नंदकुमार सिंह चैहान बसस्टेण्ड मंडल के इब्राहिमपुरा, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते नेहरू नगर मंडल के अंबेडकर नगर, प्रदेष शासन के मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा संत हिरदराम मंडल के बैरागढ़, श्री राजेन्द्र शुक्ल बरखेड़ी मंडल के दुर्गा चैक, श्री भूपेन्द्रसिंह तात्याटोपे मंडल के बाणगंगा क्षेत्र, श्री लालसिंह आर्य अयोध्या नगर मंडल के एफ सेक्टर, महिला मोर्चा प्रदेष अध्यक्ष श्री लता ऐलकर इंद्रपुरी मंडल के सतनामी नगर, श्री रामकृष्ण कुसमरिया गांधी नगर मंडल के सीटीओ वार्ड एवं पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह सुभाष मंडल के आचार्य नरेंद्र देव नगर पहुंचे और विषेष संपर्क अभियान में भाग लिया।





aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.