• Sat. Nov 14th, 2026

भारत चिप से लेकर शिप, एआई, डेटा केंद्र हों और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत चिप से लेकर शिप, एआई, डेटा केंद्र हों और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,AI,datacenter,quantamcomputngभारत चिप से लेकर शिप, एआई, डेटा केंद्र हों और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत उभरती प्रौद्योगिकियों में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि चिप से लेकर शिप, आर्टीफिशियल इंटेलिटेंस, डेटा केंद्र हों और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में भारत निरंतर अग्रसर है। श्री मोदी ने कहा कि यह महत्वाकांक्षा प्राप्त करने के लिए विश्वसनीय बिजली उत्पादन आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने और बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रयासों के लिए देश अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता का विस्तार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कल कर्नाटक के बेंगलुरु में 15 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मोदी ने कहा कि मेट्रो, रेलवे और ऊर्जा अवसंरचना वाली ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी और राज्य में नए रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के मद्देनजर ऊर्जा सुरक्षा के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले एक दशक में ईंधन उत्पादन और भंडारण क्षमता का विस्तार करने के साथ-साथ सौर, जल और पवन ऊर्जा में निवेश से अपनी ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 300 गीगावाट से अधिक हो गई है।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की तीन प्रमुख ऊर्जा परियोजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। इनमें मंगलुरु एलपीजी परियोजना शामिल है। इस परियोजना से 80हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता बढ़ेगी। श्री मोदी ने कहा कि बायोगैस संयंत्र अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार करेगा और प्राकृतिक गैस आयात पर होने वाले खर्च को कम करने में सहायक होगा।

बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शहर देश के आईटी निर्यात में एक तिहाई से अधिक का योगदान देता है। उन्होंने कहा कि नम्मा मेट्रो नेटवर्क 2014 में मात्र 17 किलोमीटर से बढ़कर आज 100 किलोमीटर से अधिक हो गया है। श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई महानगर के बाद देश का तीसरा शहर बन गया है।

प्रधानमंत्री ने रेलवे की अमृत भारत स्टेशन का विकास और वंदे भारत सेवाओं के विस्तार का उल्लेख किया। उन्होंने हाल ही में राज्य की पहली वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ी की शुरुआत के बाद, कर्नाटक को गोवा से जोड़ने वाली एक नई वंदे भारत रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नई सेवा मंगलुरु सहित कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करेगी और यात्रियों को तेज और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।
==========================================Courtesy==================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *