• Wed. Oct 14th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से कल नई दिल्‍ली में मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से कल नई दिल्‍ली में मुलाकात करेंगे
narendramodi,asiangames2026प्रधानमंत्री मोदी एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से कल नई दिल्‍ली में मुलाकात करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से कल नई दिल्‍ली में मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर दल के सदस्‍यों को संबोधित भी करेंगे।

जापान के आईची-नागोया में संपन्‍न एशियाई खेलों में भारत 21 स्‍वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्‍य पदकों के साथ कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्‍थान पर रहा। यह लगातार दूसरा मौका है जब भारत एशियाई खेलों में शीर्ष पांच देशों में शामिल रहा। यह विभिन्‍न खेलों में देश की बढ़ती क्षमता और प्रतिस्‍पर्धात्‍मकता को दर्शाता है।

खेलों में भारत ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां भी हासिल कीं। इनमें रिकर्व तीरंदाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन, पुरुष और महिला हॉकी टीमों का स्वर्ण पदक जीतना और सॉफ्ट टेनिस तथा मिश्रित मार्शल आर्ट में पहली बार पदक जीतना शामिल है। अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक, 28 वर्ष बाद एशियाई खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक और ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक शामिल हैं।
===============================================Courtesy===============================

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *