• Wed. Oct 14th, 2026

भारत का लक्ष्य भारतीय व्यवसायों के लिए बाजार पहुंच को बढ़ाना है: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

भारत का लक्ष्य भारतीय व्यवसायों के लिए बाजार पहुंच को बढ़ाना है: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
piyushgoyal,indiantradeभारत का लक्ष्य भारतीय व्यवसायों के लिए बाजार पहुंच को बढ़ाना है: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने पिछले चार वर्षों में 38 विकसित देशों को प्राथमिकता देते हुए व्यापार समझौते किए हैं। आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में श्री गोयल ने कहा कि भारत का लक्ष्य भारतीय व्यवसायों के लिए बाजार पहुंच को बढ़ाना और देश के बाजारों को वैश्विक साझेदारों के लिए खोलना है।

उन्होंने बताया कि 2014 से पहले भारत के व्यापार समझौतों में लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद – जीडीपी वाली अर्थव्यवस्थाएं शामिल थीं, जो अब बढ़कर लगभग 70 ट्रिलियन डॉलर हो गई हैं।

श्री गोयल ने कहा कि भारत कनाडा, मैक्सिको, मर्कोसुर, यूरेशिया और कई अन्य देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत विश्वसनीय साझेदारियों की तलाश में है।
================================================Courtesy================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *