• Fri. Oct 9th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी परिषद के नए सुधारों का स्वागत किया

प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी परिषद के नए सुधारों का स्वागत किया
narendramodi,GSTप्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी परिषद के नए सुधारों का स्वागत किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जीएसटी परिषद द्वारा अनुमोदित जीएसटी सुधारों के नए दौर का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गिरफ्तारी प्रावधानों को हटाने, अपराध की श्रेणी से बाहर करने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने संबंधी परिषद की सिफारिशों का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। श्री मोदी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य त्वरित निर्णय, अनुपालन लागत में कमी, स्वचालित धनवापसी और विश्वास आधारित प्रशासन है। उन्होंने कहा कि ये सुधार जीएसटी को अधिक कुशल, पारदर्शी और नागरिक-हितैषी बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों के अनुरूप किए गए हैं।
==================================================Courtesy==========================

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *