• Fri. Oct 9th, 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण आज से सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर
nirmalasitaraman,singapurvisit,singapurवित्त मंत्री निर्मला सीतारामण आज से सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण आज से 11 अक्टूबर तक सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना और निवेश को बढ़ावा देना है।

यात्रा के दौरान, वित्तमंत्री सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। बातचीत मुख्य रूप से व्यापार, निवेश, डिजिटल फाइनेंस, सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और स्किल डेवलपमेंट पर केंद्रित होगी।

सिंगापुर भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश-एफडीआई का सबसे बड़ा स्रोत है। अप्रैल 2000 से मार्च 2026 के बीच यहां से कुल मिलाकर लगभग 194 अरब 68 करोड़ अमरीकी डॉलर का निवेश आया है।
==================================================Courtesy===========================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *