मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता को सराहा
#SmitMachchhar,smitmacchar,pilotsmitmacchar,planecrash
भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्लाई दुबई एयरलाइंस की उड़ान में हवाई संकट के बीच गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद साहसिक निर्णय के लिए कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता को सराहा है। कैप्टन मच्छार ने अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए हाल ही में 174 यात्रियों की जान बचाई है। विपरीत परिस्थितियों में अपने कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण की भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में प्रशंसा हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन मच्छार को भारत माता का सच्चा वीर सपूत बताया। उन्होंने कहा कि श्री मच्छार की वीरता भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के मूलमंत्र को भी चरितार्थ करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
=====================================================================================================================
