प्रधानमंत्री स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी का आठवां संस्करण, अंबाजी मंदिर, सोमनाथ मंदिर और द्वारकाधीश जी के प्रतिरूप जैसे उपहार शामिल
narendramodiप्रधानमंत्री स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी का आठवां संस्करण, अंबाजी मंदिर, सोमनाथ मंदिर और द्वारकाधीश जी के प्रतिरूप जैसे उपहार शामिल
प्रधानमंत्री स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी का आठवां संस्करण जारी है। इसमें गुजरात से जुड़े विभिन्न स्मृति चिह्न प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इनमें गुजरात की सांस्कृतिक पहचान, समृद्ध विरासत, पारंपरिक कला और शिल्प, वास्तुकला, वस्त्र तथा आधुनिक उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
ई-नीलामी में अंबाजी मंदिर, सोमनाथ मंदिर और द्वारकाधीश जी के प्रतिरूप, पारंपरिक भुजोडी शॉल और लिप्पन कला, एम्स राजकोट का प्रतिरूप, अडालज की बावड़ी की लकड़ी से बनी वास्तुकला की प्रतिकृति तथा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की ‘चरखे से चिप्स तक’ शीर्षक वाली स्मारक सेमीकंडक्टर पट्टिका शामिल हैं।
17 सितम्बर से शुरू हुई यह नीलामी pmmementos.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के कुल 1,498 स्मृति चिह्न शामिल हैं। जनवरी 2019 में शुरू हुई प्रधानमंत्री स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के पिछले संस्करणों से नमामि गंगे परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जा चुके हैं।
===========================================Courtesy===========================
