एशियन गेम्स: प्रधानमंत्री मोदी पदक विजेताओं को दी बधाई
asiangamesएशियन गेम्स: प्रधानमंत्री मोदी पदक विजेताओं को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हिमांशु ढिल्लों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने उनके संयम और शानदार निशानेबाजी की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमांशु के प्रदर्शन पर देश को गर्व है।
प्रधानमंत्री ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल को भी बधाई दी। श्री मोदी ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान उनके फोकस और अनुशासन की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
===========================================Courtesy======================
