विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक आज नई दिल्ली में होगी
विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक आज नई दिल्ली में होगी
विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक-2026 पर संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक में गृह मंत्रालय के अधिकारी समिति को विधेयक के प्रावधानों के बारे में जानकारी देंगे।
संसद के दोनों सदनों ने 12 अगस्त को विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक-2026 को आगे विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेजने की मंजूरी दी थी। यह विधेयक विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम-2010 में संशोधन से जुड़ा है। इसका उद्देश्य विदेशी अंशदान के इस्तेमाल में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।
संयुक्त संसदीय समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य हैं। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति ने इन सदस्यों को नामित किया है। लोकसभा सांसद संजय जायसवाल समिति के अध्यक्ष हैं।
लोकसभा से तेजस्वी सूर्या, निशिकांत दुबे, ए. राजा और सुप्रिया सुले, जबकि राज्यसभा से हर्षवर्धन श्रृंगला, संजय कुमार झा, प्रफुल्ल पटेल और मेनका गुरुस्वामी समिति के सदस्यों में शामिल हैं। समिति को शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन तक अपनी रिपोर्ट सदन में पेश करनी है।
================================================Courtesy==================================
