• Wed. Sep 16th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया, मलेशिया, वियतनाम और अबू धाबी के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया, मलेशिया, वियतनाम और अबू धाबी के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता की
narendramodi,BRICSप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया, मलेशिया, वियतनाम और अबू धाबी के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग इथियोपिया, मलेशिया और वियतनाम के प्रधानमंत्रियों तथा अबू धाबी के युवराज के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. आबी अहमद अली से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा तथा क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा तथा लोगों के बीच संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के समर्थन की सराहना की। वियतनाम के प्रधानमंत्री ली मिन्ह हंग के साथ बैठक में श्री मोदी ने ब्रिक्स में साझेदार देश के रूप में वियतनाम की भागीदारी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने साझा हितों और ब्रिक्स सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने ओडिशा में 11 अरब 50 करोड़ डॉलर के एकीकृत ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम परियोजना के विकास में यूएई की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी के निवेश के फैसले का भी स्वागत किया। इस परियोजना से ओडिशा के वैश्विक एल्युमिनियम विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम में चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
==============================================Courtesy==================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *