• Wed. Sep 16th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
shrikrishnajanamashtmi,janamashtmi,bhagwanshrikrishnaभोपाल : गुरूवार, सितम्बर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अनेक कष्टों और संघर्षों से भरा रहा, लेकिन वे अपने कर्तव्य से विमुख नहीं हुए। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी है। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के भीषण युद्ध के बीच कर्मवाद के सिद्धांत द्वारा बताया कि चाहे कैसी भी विकट परिस्थिति हो, हमें बुद्धि और धैर्य का परिचय देते हुए सदैव कर्म और धर्म के सद्मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हो रहे विविध कार्यक्रमों के लिए प्रदर्शित उमंग, उत्साह पर भी हर्ष व्यक्त किया है।
==========================================================================================

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *