• Wed. Sep 16th, 2026

इसरो कल श्रीहरिकोटा से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ई.ओ.एस.-05 का प्रक्षेपण करेगा

इसरो कल श्रीहरिकोटा से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ई.ओ.एस.-05 का प्रक्षेपण करेगा
isroइसरो कल श्रीहरिकोटा से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ई.ओ.एस.-05 का प्रक्षेपण करेगा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-05 का प्रक्षेपण कल किया जाएगा। यह उपग्रह जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट से रात 2 बजकर 55 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।

श्री नारायणन ने कहा कि ईओएस-05 अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है। यह भू-समकालिक कक्षा में स्थापित किया जाने वाला भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमता को और मजबूत करेगा और इससे पृथ्वी अवलोकन सेवाओं में सुधार होगा।

इसरो अध्यक्ष ने कल तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। पूजा से पहले श्री नारायणन ने जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट के मॉडल भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में अर्पित किए। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
====================================Courtesy===============================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *