• Wed. Sep 16th, 2026

भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर: पीयूष गोयल

भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर: पीयूष गोयल
bharatsingaporeeconomicsingapur,piyushgoyal,bharat,singaporeभारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर: पीयूष गोयल
वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर और पूरे एशिया के साथ आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा कारोबारियों के बीच सहयोग बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। सिंगापुर में भारत-सिंगापुर कारोबारी मंच को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने भारत की मजबूत आर्थिक विकास यात्रा, निवेश के अवसरों और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में कारोबार सुगम बनाने के लिए सरकार के प्रयासों का उल्‍लेख किया। इस कार्यक्रम में गैर-लाभकारी बिजनेस स्‍कूल इनसीड के विद्यार्थी, सिंगापुर के उद्यमी तथा भारतीय कारोबारी शामिल हुए।

श्री गोयल ने सिंगापुर की विदेश मामलों और व्‍यापार तथा उद्योग राज्य मंत्री गन सिओ ह्वांग तथा अन्‍य गणमान्‍य लोगों से भी मुलाकात की। श्री गोयल ने भारत के कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एपिडा फेयर प्राइज रोड शो और इनस्‍टोर संवर्धन कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया।

श्री गोयल ने सिंगापुर की वैश्विक सलाहकार और निवेश कम्‍पनी ग्‍लोबल फाइनेंस और टेक्‍नोलॉजी नेटवर्क के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सोपनेन्‍दु मोहन्‍ती से भी मुलाकात की। उन्‍होंने वित्‍तीय नवाचार, प्रौद्योगिकी और डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था के उभरते क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। श्री गोयल ने सिंगापुर में कैप्‍पेल इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सिन्‍डी लिम से भी मुलाकात की।
==========================================Courtesy======================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *