भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच, 165 रन से जीता मानव सुथार ने छह विकेट लिए
cricket,BCCI,testmatch,IndiaVsSriभारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच, 165 रन से जीता मानव सुथार ने छह विकेट लिए
भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया है। भारत श्रृंखला में एक-शून्य से आगे है। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया था।
श्रीलंका की पूरी टीम 206 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से मानव सुथार ने छह विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट, जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया।
श्रीलंका की ओर से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 151 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, वहीं सोनल दिनुशा ने पहली पारी में शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में 84 रन बनाए।
इससे पहले, भारत ने दूसरी पारी में 193 रनों पर ऑल आउट हो गया। ऋषभ पंत ने 69 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे।
उनकी इस पारी के साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया।
===========================================Courtesy===================================
