• Wed. Sep 16th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों के आग्रह पर झूला उत्सव में पहुंचे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों के आग्रह पर झूला उत्सव में पहुंचे
jhulautsav,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

महिला जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री निवास में सावन की खुशियां मनाईं

श्रावण मास पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक सुश्री मनीषा सिंह, महिला मोर्चा पदाधिकारी के अलावा अनेक बहनों ने हिस्सा लिया। यह उत्सव महिला जन प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित हुआ। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर सावन के गीत गाए गए और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी ॐ नमः शिवाय सहित “गोविंदा आला रे…. फूलों का तारों का, सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है… गीतों के गायन में बहनों का साथ दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सावन के अवसर पर बहनों का स्वागत है। सबके जीवन में वैभव आए,यह कामना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी मिलकर जनकल्याण के कार्य को अंजाम दें। आज प्रदेश के विभिन्न अंचलों की बहनें यहां पधारी हैं। इन्हें सावन के झूला उत्सव में शामिल होते देखकर प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को जन्माष्टमी, रक्षाबंधन और आने वाले त्योहारों की अग्रिम रूप से बधाई दी।
================================================Courtesy=====================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *