• Wed. Sep 16th, 2026

राज्यसभा में केरलम (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

राज्यसभा में केरलम (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
amitshah,keralamराज्यसभा में केरलम (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में केरल का नाम बदलने हेतु केरलम (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पेश करने वाले हैं। लोकसभा ने कल इस विधेयक को पारित कर दिया था। राज्यसभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी आज विचार और पारित होने की संभावना है।

लोकसभा में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, विचार और पारित होने के लिए पेश किया जाएगा। कल विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही एक बार फिर बाधित हुई। लोकसभा ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया और राज्यसभा ने न्यायाधिकरण सुधार विधेयक पारित किया।
===================================================Courtesy=====================================

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *