• Wed. Sep 16th, 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार लाभांवित
narendramodi,pradhanmantrisuryagharmujtbijliyojnaप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार लाभांवित
सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है। आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक देश भर में केंद्रीय वित्तीय सहायता के रूप में 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी जारी की जा चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एक मांग-आधारित योजना है, जिसके अंतर्गत ग्रिड से जुड़े बिजली कनेक्शन वाले सभी आवासीय उपभोक्ता रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना का बजट 2025-26 में 17 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2026-27 में 22 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है।

श्री जोशी ने बताया कि योजना के अंतर्गत इस वर्ष जुलाई तक 14.65 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा उत्पादन हुआ जो 2030 तक 500 गीगावाट के गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता के लक्ष्य में योगदान दे रहा है।
===============================================Courtesy========================================
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार लाभांवित
narendramodi,pradhanmantrisuryagharmujtbijliyojna

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *