• Wed. Sep 16th, 2026

झारखंड: भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन उग्र

झारखंड: भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन उग्र
jharkhnad,hemantsoren,jharkhandstudentprotest,jharkhandkrantikarimorcha,devendranathmehtoझारखंड: भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन उग्र
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। राज्‍य में विधानसभा का वर्षाकालीन सत्र भी आज से शुरू हो रहा है। पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल कर रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नेता देवेन्‍द्र नाथ महतो के साथ पांच प्रदर्शनकारी शामिल हो गए हैं। इनमें दो महिलाएं भी हैं। ब्‍लड शूगर और रक्‍तचाप कम हो जाने के कारण श्री महतो के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता पैदा हो गई है।

इस बीच, मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल कहा कि उनकी सरकार विद्याथियों की समस्‍याओं के समाधान के लिए संकल्पित है। उन्‍होंने कहा कि एजेंसियां जांच कर रही हैं और दोषी जेल भेजे जा रहे हैं।

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रांची में 25 जुलाई से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी 14वें झारखंड लोकसेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
================================================Courtesy==================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *