• Wed. Sep 16th, 2026

भाजपा ने कहा- तीन विधानसभा उपचुनावों का जनादेश स्वीकार, बांकीपुर और दतिया के नतीजों का होगा विश्लेषण

भाजपा ने कहा- तीन विधानसभा उपचुनावों का जनादेश स्वीकार, बांकीपुर और दतिया के नतीजों का होगा विश्लेषण
nitinnabeen,bjppresident,bjpbankipur,datia,prashantkishoreभाजपा ने कहा- तीन विधानसभा उपचुनावों का जनादेश स्वीकार, बांकीपुर और दतिया के नतीजों का होगा विश्लेषण
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि पार्टी तीन विधानसभा उपचुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार करती है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने गुजरात के मांजलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का भाजपा पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी।

नबीन ने कहा कि बांकीपुर और दतिया में भाजपा को अपेक्षित जनादेश नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का गहन विश्लेषण करेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को जीतने के लिए अथक प्रयास करती रहेगी।
===============================================Courtesy================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *