• Thu. Sep 17th, 2026

गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सत्येंद्रभाई पटेल ने जीत हासिल की

गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सत्येंद्रभाई पटेल ने जीत हासिल की
manjalpur,bankepur,nitinnabeen,datia,prashantkishore,narottammishraगुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सत्येंद्रभाई पटेल ने जीत हासिल की
गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार सत्येंद्रभाई पटेल ने जीत हासिल की है। पटेल ने कांग्रेस के बिखाभाई रबारी को तीस हजार से अधिक वोटों से हराया।

बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव की मतगणना जारी है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में, जन सुराज पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर 31 में से 24वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा से तेरह हजार आठ सौ से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

दतिया सीट पर, कांग्रेस के घनश्याम सिंह भाजपा के आशुतोष तिवारी से बारह हजार से अधिक वोटों से आगे हैं।

तीनों निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए मतदान पिछले महीने की 30 तारीख को हुआ था।
==============================================Courtesy================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *