• Wed. Sep 16th, 2026

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
arunachalpradesh,bihar,westbengalअरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में भी कल मूसलाधार वर्षा की संभावना है।

ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह के मौसम की आशंका है। विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं का अनुमान व्यक्त किया है।

इसके अलावा, कल दोपहर और शाम के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
======================================================Courtesy=====================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *