• Wed. Sep 16th, 2026

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी
kisansammannidhi,ksansamanमंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी
मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना के लिए पांच वर्षों की अवधि में कुल 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन स्वीकृत किया गया है। श्री वैष्णव ने कहा कि यह मंजूरी सरकार की इस प्रतिबद्धता को दोहराती है कि किसानों की समृद्धि राष्ट्र की समृद्धि की नींव है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना के माध्यम से, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रणाली द्वारा पात्र किसान परिवारों को समय पर और पारदर्शी आय सहायता प्रदान की जा रही है। श्री वैष्णव ने बताया कि अब तक 23 किस्तों में 44 लाख 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान के अंतर्गत दी गई सहायता ने किसानों को बीज, उर्वरक, सिंचाई, कृषि मशीनरी और अन्य कृषि आवश्यकताओं में समय पर निवेश करने में सक्षम बनाया है।
===============================================Courtesy===========================================

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *