हैदराबाद पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के आरोप में मेटा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
narendramodi,metaindiaofficer,hyderabadहैदराबाद पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के आरोप में मेटा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के अधिकारियों और कई सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल होने के बाद की गई है। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विंग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हैदराबाद साइबर क्राइम के पुलिस उपायुक्त अरविंद बाबू ने पुष्टि की है कि भाजपा के सोशल मीडिया विंग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाजपा की तेलंगाना इकाई ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रर्दशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर तैयार की गई, विकृत, अपमानजनक और निंदनीय सामग्री को बनाने, फैलाने और प्रचारित करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कभी भी संगठित दुर्व्यवहार और चरित्र हनन का लाइसेंस नहीं बन सकती।
===============================================Courtesy==========================================
