• Wed. Sep 16th, 2026

चालू वित्त वर्ष में अब तक भारत के माल निर्यात में 15 प्रतिशत की वृद्धि: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

चालू वित्त वर्ष में अब तक भारत के माल निर्यात में 15 प्रतिशत की वृद्धि: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
piyushgoyalचालू वित्त वर्ष में अब तक भारत के माल निर्यात में 15 प्रतिशत की वृद्धि: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि लाल सागर संकट और वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद चालू वित्त वर्ष में अब तक भारत के माल निर्यात में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। श्री गोयल ने जेआरडी टाटा स्‍मारक व्‍याख्‍यान देते हुए कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार मार्गों में व्यवधान के बावजूद देश का माल निर्यात मजबूत बना हुआ है। उन्‍होंने कहा कि भारत का निर्यात देश की आर्थिक बुनियाद की मजबूती को दर्शाता है, जबकि दुनिया भर के व्यवसाय पश्चिम एशिया में संघर्ष और प्रमुख शिपिंग गलियारों में व्यवधान से उत्पन्न अनिश्चितता से जूझ रहे हैं।

श्री गोयल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लगातार वैश्विक चुनौतियां बनी हुई हैं, जिनमें कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और गैस बाजारों में अस्थिरता, साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की अनिश्चितता और लाल सागर संकट शामिल हैं।

भारत के व्यापक आर्थिक प्रदर्शन के बारे में श्री गोयल ने कहा कि देश विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जिसने विश्व भर में बहुत सारी अनिश्चितताओं के बावजूद पिछले वित्तीय वर्ष में 7 दशमलव 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
=================================================Courtesy===========================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *