• Sat. Jun 13th, 2026

एनटीए ने नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा प्रश्न पत्र के कथित लीक की अफवाह को खारिज किया

एनटीए ने नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा प्रश्न पत्र के कथित लीक की अफवाह को खारिज किया
NTA,NEETUG2026,paperleakएनटीए ने नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा प्रश्न पत्र के कथित लीक की अफवाह को खारिज किया
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के प्रश्न पत्र के कथित रूप से लीक, अग्रिम पहुंच या बिक्री से सम्‍बंधित अफवाहों का खंडन किया है। एजेंसी ने कहा कि यह छात्रों और उनके परिवारों की चिंताओं का फायदा उठाने वाले संगठित नकल गिरोहों का काम है। एजेंसी ने जोर देकर कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पूरी तरह बनी हुई है उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

एजेंसी ने कहा कि सक्रिय रूप से आपत्तिजनक चैनलों, खातों और सामग्री की पहचान कर सम्‍बंधित प्लेटफॉर्म और साइबर अपराध अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए सूचना उपलब्‍ध करा रही है। उम्मीदवारों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अंजान स्रोत से प्राप्‍त किसी भी संदेश को न माने, न ही भुगतान करें और न ही उसे आगे भेजें और न ही धोखाधड़ी के झांसे में आएं। एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों से अफवाहों से बचने और केवल सत्यापित वेबसाइट और चैनलों के माध्यम से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने का आग्रह किया है।
========================================================Courtesy=======================================
एनटीए ने नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा प्रश्न पत्र के कथित लीक की अफवाह को खारिज किया
NTA,NEETUG2026,paperleak

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *