• Wed. Sep 16th, 2026

भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी लाने पर सहमत

भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी लाने पर सहमत
bharat,singapur,terrorism
भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी लाने पर सहमत
भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदार के रूप में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर बल दिया। आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए गठित संयुक्त कार्य समूह की पांचवीं बैठक कल नई दिल्ली में सम्‍पन्‍न हुई। संयुक्त कार्य समूह ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की स्पष्ट और कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत को दोहराया। इसने पिछले वर्ष 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले और पिछले वर्ष 10 नवंबर को नई दिल्ली के लाल किले के पास हुई आतंकी घटना की भी निंदा की। संयुक्त कार्य समूह इस बात पर सहमत हुआ कि आतंकवाद का सामना करने के लिए सतत और व्यापक तरीके से समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता है। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र, आसियान, वित्तीय कार्रवाई बल और क्षेत्र में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। इस बैठक में सीमा पार से आने वाले खतरों के प्रति त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सूचना साझाकरण को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी सहमति बनी।

बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉ. विनोद बहादे और सिंगापुर के गृह मंत्रालय में उप सचिव न्गियाम शिह चुन ने की।
============================================================Courtesy==========================================
भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी लाने पर सहमत
bharat,singapur,terrorism

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *