• Sat. Mar 7th, 2026

उप राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका में द्वितीय विश्व हिंदू कांग्रेस में शिरकत करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शिकागो के लिए रवाना हुए

07 SEP 2018
भारत के उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू 8 से 9 सितंबर, 2018 तक दो दिवसीय यात्रा के लिए आज संयुक्त राज्य अमेरिका रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान वह वर्ष 1893 में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिकागो में आयोजित की जाने वाली द्वितीय विश्व हिंदू कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

उप राष्ट्रपति 8 सितंबर को शिकागो पहुंचेंगे और उसी दिन वह अमेरिका के 14 तेलुगु संघों द्वारा ग्रेटर शिकागो के प्लेनफील्ड स्थित कम्युनिटी क्रिश्चियन चर्च में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। अमेरिका के विभिन्न हिस्सों के अनिवासी भारतीयों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

9 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे उप राष्ट्रपति विश्व हिंदू कांग्रेस के आयोजकों से मिलेंगे। फिर प्रातः 11 बजे वह इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य देशों के विभिन्न नेताओं से मुलाकात करेंगे। अपराह्न 12 बजे वह विश्व हिंदू कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

9 सितंबर की शाम को ही उप राष्ट्रपति प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
11 सितंबर को उप राष्ट्रपति स्‍वदेश वापस लौट आएंगे।

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *