• Fri. Mar 20th, 2026

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया, कजाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया, कजाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
sjaishankarविदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया, कजाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, भारत में कजाकिस्तान के राजदूत आज़मत येस्कारायेव और बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हामिदुल्लाह से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई की विदेश मंत्री के साथ पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। दोनों मंत्रियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।

डॉ. जयशंकर ने बताया कि कजाकिस्तान के राजदूत के साथ हुई मुलाकात में उन्होंने भारत और कजाकिस्तान के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एक अन्य पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश के उच्चायुक्त के साथ हुई उनकी मुलाकात दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही।
================================================Courtesy============================================================
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया, कजाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
sjaishankar

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *