• Fri. Mar 20th, 2026

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में कृषि स्थिति की समीक्षा की
shivrajsinghchouhan,krishimantri,agricultureministerकृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में कृषि स्थिति की समीक्षा की
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश में कृषि स्थिति की समीक्षा की। कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए यह बैठक हुई। श्री चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के लिए तत्काल सर्वेक्षण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुचारू खरीद सुनिश्चित करने को भी कहा गया है जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। कृषि मंत्री ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि स्थानीय जरूरतों के अनुसार खरीफ फसल के लिए बेहतर रणनीति तैयार की जा सकें।
=================================================Courtesy====================================================
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में कृषि स्थिति की समीक्षा की
shivrajsinghchouhan,krishimantri,agricultureminister

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *