• Fri. Mar 20th, 2026

ईरान की यूर‍ेनियम संवर्धन और बैलेस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता काफी कमजोर हो गई है: बेंजामिन नेतन्याहू

ईरान की यूर‍ेनियम संवर्धन और बैलेस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता काफी कमजोर हो गई है: बेंजामिन नेतन्याहू
benjaminnetanyahu,israel,iranईरान की यूर‍ेनियम संवर्धन और बैलेस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता काफी कमजोर हो गई है: बेंजामिन नेतन्याहू
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इज़राइल और अमरीका की संयुक्‍त सैन्‍य कार्रवाई के लगभग तीन सप्‍ताह के बाद ईरान की यूर‍ेनियम संवर्धन और बैलेस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता काफी कमजोर हो गई है।

कल संवाददाताओं से बातचीत में श्री नेतन्‍याहू ने कहा कि ऑपरेशन की शुरूआत मिसाइलों के जखीरे को नष्‍ट करने और ईरान के ड्रोन तथा परमाणु प्रतिष्‍ठानों को नुकसान पहुंचाने के साथ हुई। उसके बाद से ईरान में कारखानों और औद्योगिक प्रणालियों को निष्क्रिय करने पर ध्‍यान दिया गया। उन्‍होंने दावा किया कि ईरान की रक्षा प्रणालियों को निष्क्रिय कर दिया गया है।

इज़राइल ने ईरान पर आज फिर हमले किए। इससे एक दिन पहले अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने श्री नेतन्‍याहू को ईरान के प्राकृतिक गैस प्रतिष्‍ठानों पर हमले नहीं करने को कहा था। 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष में हजारों लोगों की जान जा चुकी हैं तथा यह संघर्ष पड़ोसी देशों में भी फैल रहा है और इससे वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था उथल-पुथल हो गई है।
==============================================================Courtesy======================================
ईरान की यूर‍ेनियम संवर्धन और बैलेस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता काफी कमजोर हो गई है: बेंजामिन नेतन्याहू
benjaminnetanyahu,israel,iran

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *