• Thu. Mar 19th, 2026

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, ईरान के गैस संयंत्रों पर अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमले

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, ईरान के गैस संयंत्रों पर अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमले
westasia,america,israel,gasपश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, ईरान के गैस संयंत्रों पर अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमले
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। ईरान में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस क्षेत्र से जुड़े संयंत्रों पर अमरीका और इज़राइल ने संयुक्त हमले किए हैं। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, असालुयेह विशेष आर्थिक ऊर्जा क्षेत्र में स्थित गैस प्रसंस्करण संयंत्रों और पेट्रोकेमिकल इकाइयों को निशाना बनाया गया, जिससे साउथ पार्स गैस क्षेत्र में उत्पादन प्रभावित हुआ है। आग लगने की घटनाएं सामने आईं हैं, हालांकि बाद में उन्हें काबू कर लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। यह हमला 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद पहला मौका है जब इज़राइल ने सीधे ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया है।

इस हमले के बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने खाड़ी क्षेत्र के कई ऊर्जा स्थलों को सीधा निशाना बताते हुए सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर के लिए चेतावनी जारी की है। तेहरान ने इस कार्रवाई को पूर्ण आर्थिक युद्ध की ओर एक कदम बताया है, वही कतर और संयुक्त अरब अमीरात ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है। इस बीच, ईरान ने इज़राइल पर मिसाइल हमलें भी किए हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।
=============================================Courtesy================================
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, ईरान के गैस संयंत्रों पर अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमले
westasia,america,israel,gas

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *