• Mon. Mar 16th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेला में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेला में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी
narendramodi,matuadharmmelaप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेला में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेला में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि पूर्ण ब्रह्म श्रीश्री हरिचंद ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्‍य में इस मेले का आयोजन किया जाता है। श्रीश्री हरिचंद ठाकुर के विचार और शिक्षाएं बहुत से लोगों को आशा और शक्ति प्रदान करते रहेंगे। श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने गरिमा, समानता और भक्ति के लिए एक शक्तिशाली आंदोलन को जागृत किया और पीढ़ियों को धार्मिकता, सद्भाव और सामूहिक उत्थान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मतुआ संस्‍कृति की समृद्ध और जीवंत परम्‍पराएं प्रगाढ़ आध्‍यात्मिक शक्ति और समानता की अटूट वचनबद्धता को दर्शाती हैं। उन्‍होंने कहा कि यह राष्‍ट्र के सामाजिक ताने-बाने को समृद्ध बनाती है। श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में केन्‍द्र सरकार मतुआ समुदाय के कल्‍याण, सशक्तिकरण और गरिमा के प्रति वचनबद्ध रही है।
================================================Courtesy=========================================
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेला में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी
narendramodi,matuadharmmela

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *