डोनाल्ड ट्रंप ने सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रखने के लिए युद्धपोत भेजने का अनुरोध किया
donaldtrump,homurjडोनाल्ड ट्रंप ने सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रखने के लिए युद्धपोत भेजने का अनुरोध किया
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने लगभग सात देशों से ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने में मदद के लिए युद्धपोत भेजने का अनुरोध किया है। यह जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण समुद्री परिवहन मार्ग है, जहां से विश्व के 20 प्रतिशत तेल का व्यापार होता है। श्री ट्रंप ने कहा कि अमरीका की तुलना में अन्य देश तेल के लिए इस मार्ग पर अधिक निर्भर हैं। श्री ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इन देशों को समुद्री परिवहन मार्ग में मदद करनी चाहिए। हालांकि, अभी तक इनमें से किसी ने भी कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं व्यक्त है।
इससे पहले, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघ्शी ने कहा कि कई देशों ने ईरान से अपने जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग का अनुरोध किया है और कुछ देशों के जहाजों को सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए अमरीका के साथ बातचीत नही करना चाहेगा। उन्होने युदध के लिये अमरीका और इस्राएल को जिम्मेदार ठहराया।
इस बीच, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का आज सत्रहवां दिन है। पूरे क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात सहित खाड़ी देशों ने नए हमलों की सूचना दी है। दुबई में, एक ड्रोन हमले के कारण ईंधन टैंक में आग लगने के बाद उड़ानें कुछ समय के लिए निलंबित कर दी गईं, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस युद्ध में कई लोगों को जान गवानी पड़ी हैं। अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति के अनुसार, ईरान में एक हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। ईरानी मिसाइल हमलों में खाड़ी देशों और इस्रराएल में भी नागरिक मारे गए हैं। इस्राएल में, ईरानी हमलों से तेल अवीव क्षेत्र में 12 लोग मारे गए हैं और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
==================================================Courtesy=======================================
डोनाल्ड ट्रंप ने सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रखने के लिए युद्धपोत भेजने का अनुरोध किया
donaldtrump,homurj
