• Sun. Mar 15th, 2026

देशभर में एलपीजी वितरकों के पास गैस आपूर्ति की कोई कमी नहीं है: पेट्रोलियम मंत्रालय

देशभर में एलपीजी वितरकों के पास गैस आपूर्ति की कोई कमी नहीं है: पेट्रोलियम मंत्रालय
LPG,Gascylinderदेशभर में एलपीजी वितरकों के पास गैस आपूर्ति की कोई कमी नहीं है: पेट्रोलियम मंत्रालय
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि देशभर में एलपीजी वितरकों के पास गैस आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि एलपीजी बुकिंग में गिरावट आई है। कल लगभग 77 लाख बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि इस महीने की 13 तारीख को लगभग 88 लाख बुकिंग दर्ज की गई थीं।

मंत्रालय ने बताया कि वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर भी प्राथमिकता के आधार पर वितरण के लिए राज्य सरकारों को सौंप दिए गए हैं और अब उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि तेल विपणन कंपनियों द्वारा खुदरा दुकानों पर ईंधन की कमी का कोई मामला सामने नहीं आया है और पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। मंत्रालय ने नागरिकों को घबराहट में खरीदारी न करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
====================================================Courtesy=========================================
देशभर में एलपीजी वितरकों के पास गैस आपूर्ति की कोई कमी नहीं है: पेट्रोलियम मंत्रालय
LPG,Gascylinder

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *