• Sat. Mar 14th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
narendramodi,PM,assam,silcharप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के सिलचर का दौरा करेंगे। जहां वे 23,550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री सिलचर के अंबिकापुर में तीन परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे। इनमें लगभग 22,864 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर, लगभग 565 करोड़ रुपये की लागत वाला सिलचर टाउन फ्लाईओवर और 122 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पाथरकांडी कृषि महाविद्यालय शामिल है।

इससे पहले, असम दौरे के पहले दिन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है और उनकी आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए लगातार कदम उठा रही है।

गुवाहाटी में एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में केन्‍द्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में असम अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। प्रधानमंत्री ने लगभग 19,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने ऑयल इंडिया लिमिटेड की नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी पाइपलाइन की क्षमता संवर्धन परियोजना का भी लोकार्पण किया।
=================================================Courtesy============================================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
narendramodi,PM,assam,silchar

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *