एआई-नियंत्रित खिलौने बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
ashvinivaishnav,AIएआई-नियंत्रित खिलौने बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि एआई-नियंत्रित खिलौने बच्चों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता कार्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय इसे नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। लोकसभा में आज पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि जब भी कोई मामला सरकार के संज्ञान में आया है, तत्काल कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने एआई से उत्पन्न डेटा पर नए नियम जारी किए हैं और डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम में बच्चों की सुरक्षा का भी प्रावधान किया गया है। श्री वैष्णव ने कहा कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रामक विज्ञापनों से सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों सहित पूरे समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। श्री वैष्णव ने बताया कि निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने बच्चों सहित नागरिकों की सुरक्षा पर व्यापक अध्ययन किया है। उन्होंने कहा कि कल मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले नए उपायों पर सर्वसम्मति दिखाई गई थी।
====================================================Courtesy=====================================
एआई-नियंत्रित खिलौने बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
ashvinivaishnav,AI
