• Tue. Mar 10th, 2026

देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
petroliumminister,hardepsinghpuri,LPG,gascylinderदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आश्वासन दिया है कि देश में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की कोई कमी नहीं है और इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री पुरी ने आज कहा कि भारत विभिन्न स्रोतों और मार्गों से ईंधन का आयात लगातार जारी रखे हुए है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं को सीएनजी और पीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित हो और पश्चिम एशिया की स्थिति के बावजूद अन्य उद्योगों को भी इनकी 70 से 80 प्रतिशत आपूर्ति होती रहे। उन्होंने कहा कि सरकार देश के घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ते ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
=====================================================Courtesy=======================================
देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
petroliumminister,hardepsinghpuri,LPG,gascylinder

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *