नई दिल्ली: कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,newdelhiनई दिल्ली: कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में लगभग 33 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे लगभग 18 हजार 300 करोड़ रुपये की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के दो नए गलियारों का भी उद्घाटन करेंगे।
इनमें मजलिस पार्क और मौजपुर बाबरपुर के बीच के 12 किलोमीटर से लंबे पिंक लाइन गलियारा और दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच लगभग दस किलोमीटर लंबा मैजेंटा लाइन गलियारा शामिल हैं। इससे दिल्ली के बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क के यात्रियों के लिए आवाजाही सुगम होगी।
=============================================Courtesy========================================
नई दिल्ली: कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,newdelhi
