• Sat. Mar 7th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में 3 हजार 770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में 3 हजार 770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
amitshahगृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में 3 हजार 770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कल ओडिशा में 3 हजार 770 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड, ओडिशा राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ की विकास पहल और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं। श्री शाह ने इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड की पारादीप इकाई में सल्फ्यूरिक एसिड के तीसरे संयत्र का भी उद्घाटन किया।

श्री शाह ने कहा कि ये परियोजनाएं ओडिशा के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र घरेलू उत्पादन को मजबूत करेगा और इससे रसायन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में सहायता मिलेगी।

गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के प्रयासों को तेज कर दिया है और विश्वास व्यक्त किया कि देश, इस महीने के अंत तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।

उन्होंने ओडिशा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के एक परिसर की आधारशिला भी रखी और इसके अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया। श्री शाह ने कहा कि केंद्र और ओडिशा सरकार अमूल मॉडल की तरह राज्य के हर गांव में एक मजबूत सहकारी ढांचा के लिए मिलकर काम करेंगे।
=======================================================Courtesy=============================================
गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में 3 हजार 770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
amitshah

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *